कैलाश विजयवर्गीय का ट्वीट हमला, गिनाई योगी सरकार की उपलब्धियां, देखिए वीडियो

कैलाश विजयवर्गीय का ट्वीट हमला, गिनाई योगी सरकार की उपलब्धियां, देखिए वीडियो

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। बीजेपी के सीनियर लीडर कैलाश विजयवर्गीय ने उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधान सभा चुनाव को लेकर जवाबी ट्वीट किया है, दरअसल एक महिला का इंड इनो वायरल हो रहा है इस वीडियो में महिला उत्तर प्रदेश में हुए घटनाक्रमों को बया कर मौजूदा योगी सरकार को असफल बता रही है, इसी वीडियो का जवाब देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने योगी सरकार की सफलताएं गिनाई है।

किसान को 6 हजार बा,
राशन दो-दो बार बा,
महिलाओं को अधिकार बा,
सब गुंडन के बुखार बा,
दंगाई की संपत्ति पर बुलडोजर से प्रहार बा#आएगी_बीजपी_ही pic.twitter.com/lhK5tk6mgb

— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) January 22, 2022

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews