Indore News- कृषि मंत्री कमल पटेल का बयान- नए कानूनों से उद्यमी बनेगा किसान

kamal patel

इंदौर, आकाश धोलपुरे। कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने सोमवार को इंदौर (Indore) रेसीडेंसी पर मीडिया से चर्चा कर नए कृषि कानूनों (Farm Bills) को लेकर कहा कि पीएम मोदी ()PM Narendra Modi) द्वारा लाये गए सभी कानून किसानों के हित मे है और विपक्ष और बिचौलिये किसानों (Farmers) को बरगला रहे है।इस नए कानूनों से किसान उद्यमी बनेगा। खास बात ये है कि कृषि मंत्री कमल पटेल ने कृषि कानूनों पर उस वक्त अपनी बातें रखी है जब किसानों और केंद्र सरकार (Central Government) के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने एक उदाहरण देकर बताया कि किसान ऐसी उपज को अधिक मात्रा में उगाते है, जिनके भाव इस साल बढ़े हुए है, ऐसे में अधिकतर किसान जब ऐसा करते है तो मांग और पूर्ति का असंतुलन हो जाता है, जिसके चलते जो प्याज (Onion) एक साल 80 रुपये के भाव से बिकता है, उसे अगले साल 2 रुपये में भी कोई नही खरीदता है। कृषि मंत्री ने बताया कि WTO में कांग्रेस सरकार ने अनुबंध किया उसके बाद से विदेशों से आयात और निर्यात पर कोई रोक नही लगा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि गेंहू अभी 1400 रुपये में चाहिए तो अमेरिका से जितना चाहिए उतना आ सकता है।

लिहाजा, हम कोशिश कर रहे है किसान ट्रेंड हो और जिस चीज की मांग या आवश्यकता हो उसे ही पैदा करे इसी के तहत किसानों को प्रोसेसिंग करने का अधिकार भी हम देंगउन्होंने कहा कि बिचौलियों से किसानों के बचाने और किसानों सहित उपभोक्ताओं को लाभ मिले इसके लिए कानून लाये गए है और बिचौलियों को हटाने के ये कानून है। वही उन्होंने कहा कि किसानों ने एमएसपी (MSP) की बजाय एमआरपी पर उपज बेचने का अधिकार मोदी जी ने दिया है। वही उन्होंने खातेगांव का उदाहरण दिया और कहा वहां मैंने कांग्रेस के मित्र को कृषि कानून समझाया तो वो भी हैरत में पड़ गया। इधर, पंजाब के बिचौलियों पर निशाना साधते हुए मंत्री पटेल ने कहा कि वो किसानों को भड़का रहे है जिसके चलते विरोध हो रहा।

बीजेपी और मोदी सरकार चाहती है कि किसान आत्मनिर्भर बने और उनके परिवार के सदस्य खेती के साथ साथ उत्पादों का व्यापार भी कर सके। वही उन्होंने कहा कि अंबानी अडानी अभी से थोड़े ही वो तो कांग्रेस के जमाने से है ऐसे में ये सवाल उठाना ठीक नही है। वही उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आप, लेफ्ट और टुकड़े टुकड़े गैंग के सदस्य कृषि कानूनों का विरोध कर रहे है। कुल मिलाकर इंदौर में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने साफ किया कि कृषि बिल किसानों के हित में है और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल मंशा के मुताबिक किसानों की भलाई नही चाहते है लिहाजा कृषि कानूनों का विरोध किया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews