
All India Bar Examination: अखिल भारतीय बार परीक्षा AIBE-18 में फेल होने वाले अभ्यर्थी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही हैं। दरअसल अब परीक्षा में फेल होने अभ्यर्थी को अपने रिजल्ट/ओएमआर शीट की “री-चेकिंग” के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार इसके लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन पत्र 25 अप्रैल 2024 तक प्रेषित करने होंगे।
अधिकृत बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन:
दरअसल इसके लिए अखिल भारतीय बार परीक्षा AIBE-18 में फेल होने वाले अभ्यर्थी री-चेकिंग” के लिए AIBE की अधिकृत बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। वहीं यह आवेदन https://allindiabarexamination.com के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। जानकारी दे दें की इसके अलावा यानी अन्य किसी और माध्यम से री-चेकिंग के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
फीस 200 रुपए तय की गई:
जानकारी के अनुसार वहीं इस रिचेकिंग का शुल्क 200 रुपए तय किया गया है। जानकारी देते हुए गोपाल कचोलिया का कहना है कि “री-चेकिंग” के लिए भरे जाने वाले सभी फॉर्म ऑनलाइन जमा किए जाएंगे। जिसकी फीस 200 रुपए तय की गई हैं। वहीं जानकारी दे दें कि आवेदन फॉर्म में अभ्यर्थी को ईमेल आईडी, फोन नंबर, नाम,रोल नंबर, इसके साथ अभ्यर्थी का आवेदन आईडी और “री-चेकिंग” करवाने के कारण का भी पूर्ण रूप से उल्लेख करना होगा।
ओएमआर शीट की दोबारा जांच करा सकते हैं:
वहीं आपको बता दें कि अखिल भारतीय बार (AIBE-18) परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी फेल हुए है। जिसके बाद रिजल्ट से असंतुष्ट अभ्यर्थी /परीक्षार्थी के लिए अब यह आखिरी मौका होगा जब वे अपनी ओएमआर शीट की दोबारा जांच करा सकते हैं। हालांकि यह भी साफ किया जा रहा हैं कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी /परीक्षार्थी री-चेकिंग के लिए आखिरी तारीख का इन्तजार नहीं करें। जल्द से जल्द अपने रिजल्ट से असंतुष्ट अभ्यर्थी/परीक्षार्थी री-चेकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

