
INDORE NEWS : इंदौर पुलिस के बी.डी.डी.एस स्क्वॉड में पदस्थ पुलिस की स्निफर डॉग रीता की अज्ञात बीमारी के चलते मौत हो गई जिसके बाद डीआरपी लाईन इंदौर में पुलिसकर्मियों ने सलामी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया।
खास थी रीता
दरअसल डॉग रीता का जन्म 27 अप्रैल 2014 को हुआ था और वह पुलिस विभाग में 10 मई 2015 को भर्ती हुई थी, रीता ने अपनी 8 साल 10 महिने की सेवा अवधि में कई महत्वपूर्ण मामलों और अपराधों का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा महत्वपूर्ण व्यक्तियों के आगमन तथा आयोजनों के दौरान भी अपनी विशेष प्रतिभा के कारण, पुलिस प्रशासन को उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया डॉग रीता के निधन से पुलिस विभाग को अपूर्णीय क्षति हुई है। इंदौर पुलिस के इस सदस्य के इस प्रकार अकस्मात निधन होने पर, पुलिस उपायुक्त जगदीश डावर, लाइन आर आई अनिल कुमार मण्डराह सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शोक व्यक्त करते हुए, पुलिस डॉग को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई। आर आई दीपक कुमार के अनुसार कई वीवीआईपी वीआईपी कार्यक्रमो में रीता का अहम किरदार रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”878371648″]
इंदौर से शकील सिकंदर की रिपोर्ट
