इंदौर| शहर के मालवा मिल क्षेत्र में आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह 4 बजे लगी भीषण आग में 9 दुकानें व 2 घर जलकर खाक हो गए। आग के चलते 3 चिकन दुकानों में आग रखी जिंदा मुर्गियां और मछलियां भी जलकर मर गई। घटना से पूरी रात इलाके के लोग जागकर एक दूसरे की मदद करते रहे, वहीं फायर ब्रिगेड ने सतत कार्रवाई कर 11 टैंक पानी से आग को काबू कर लिया। आग बुझने के बाद भी कुछ परिवार अपने घरों के बचे कुचे सामान को तलाशते रहे है लेकिन अधिकांश लोगों का कोई सामान साबूत नहीं बचा था। रोशन सिंह भंडारी मार्ग पर अचानक एक दुकान में भीषण आग लगी देखते ही देखते आग ने सिलसिलेवार अपने साथ लगी आठ दुकान व दो घरों को भी चपेट में ले लिया। पूरी घटना में कुल 9 दुकानें और दो मकान जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड के अनुसार आग में आशीष पिता बंसी लाल की मोबाइल दुकान , मोहन पिता देवीलाल और विजय पिता बृजमोहन की मुर्गा-मुर्गी की दुकान सहित जगदीश पिता धन्नालाल की दुकान, जाकिर पिता लियाकत मोहम्मद की मछली दुकान जलकर खाक हो गई।आग लगते ही देर रात में ही इलाके में अचानक अफरा-तफरी मची। लोगो के मुताबिक घर में अचानक तेजी से धुआं घुसा तो सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिवार के लोग जागे तो आग की लपटे उठने लगी तब ही लोग तत्काल घर का सामान छोड़कर जान बचाकर बाहर आ गए।
मालवा मिल क्षेत्र में देर रात भीषण आग, 9 दुकानें और 2 घर जलकर हुए खाक

ताजा खबरें
View More →एक्शन में RBI, अक्टूबर में 3 बैंकों पर प्रतिबंध और एक पर लगा जुर्माना, कई फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द इंदौर में जमीन के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पैसे मांगने पर दंपति ने दी धमकी Tax Calendar: नवंबर 2026 में टैक्स से जुड़े कई काम जरूरी, खत्म होगी डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 तारीखें भिंड में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल मिलावटी मावा जब्त, डेयरी का लाइसेंस सस्पेंड महाकाल रोप-वे का बजट बढ़ा, 199 करोड़ के पुराने ठेके की जगह 258.37 करोड़ का नया टेंडर