इंदौर. क्राइम ब्रांच की टीम ने 42 करोड़ के आबकारी घोटाले में फरार आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपियों पर 20000 रुपए इनाम घोषित कर रखा था। जानकारी देते हुए क्राइम एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम विजय कुमार श्रीवास्तव है जो एमजी रोड ग्रुप की शराब की दुकानों में 7 करोड़ 31 लाख रुपए की चलानी राशि के घोटाले का आरोपी है। आरोपी ने लखनऊ कानपुर आदि शहरों में लेकर अपनी फरारी काटी है आखिर में बड़ी मशक्कत के बाद टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी को रावजी बाजार पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।आरोपी को पुलिस द्वारा रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी। घोटाले में शामिल शेष आरोपियों के भी जल्द पकड़ा में आने की संभावना है।
42 करोड़ के आबकारी घोटाले में फरार आरोपी विजय श्रीवास्तव गिरफ्तार

ताजा खबरें
View More →इस दिन आएगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित ‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 नवंबर से नए रेट लागू रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत