Literature Festival: इंदौर में लगेगा साहित्य का मेला, 2 दिवसीय आयोजन में शामिल होंगे देशभर के साहित्यकार

Literature Festival

Literature Festival Indore: इंदौर में एक बार फिर से साहित्य का महोत्सव मनाया जाने वाला है। देश के अलग-अलग कोने से यहां साहित्यकारों का मेला लगेगा और शहर के कई साहित्य प्रेमी दो दिवसीय फेस्टिवल में शामिल होने के लिए यहां पहुंचेंगे। 12 अक्टूबर से दो दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है।

इंदौर की मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी में द ग्रेट इंडियन बुक टूर का दो दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में इंदौर के अलावा कोलकाता, मुंबई समेत कई बड़े शहरों से लेखक, कवि, साहित्यकार और नाट्य लेखक शामिल होंगे। 2 दिनों तक अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें श्रोतागण अपने पसंदीदा रचनाकारों से मुखातिब हो पाएंगे।

दो दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल

दो दिवसीय इस आयोजन में पुस्तकों पर चर्चा, पुस्तकों का विमोचन और उनकी प्रदर्शनी, नाट्य लेखन पर कार्यशाला, लेखकों से संवाद समेत कई सत्र आयोजित किए जाने वाले हैं। 12 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे से इस आयोजन की शुरुआत होगी। पहले सत्र की शुरुआत मोहन राकेश नाट्य राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त प्रसिद्ध नाट्य लेखक और कवि ऋषिकेश वैद्य करने वाले हैं।

दूसरा सत्र सरबजीत चौधरी के नाम रहने वाला है, जो कोलकाता के एक प्रसिद्ध लेखक हैं। इस दौरान उनकी किताबों पर चर्चा की जाएगी और इसके अलावा लेखक हार्दिक भविषी की पुस्तक अनस्पोकन ट्रूथ पर भी चर्चा होगी। आयोजन के पहले दिन युवाओं के बीच लोकप्रिय कवि विनोद कुमार पहिलाजानी अपनी कविताओं का पाठ भी करेंगे।

दूसरे दिन का आयोजन

दो दिवसीय इस आयोजन के दूसरे दिन यानी 13 अक्टूबर को लेखिका रिचा चतुर्वेदी की पुस्तक पर चर्चा के साथ सत्र की शुरुआत की जाएगी। दूसरा सत्र आध्यात्मिक विषयों पर अपने विचार रखने वाली लेखिका डॉ मनीष अंबेकर और इंदौर की लेखिका समृद्धि जैन के नाम रहने वाला है। इस दौरान अंबेकर की पुस्तक ‘कैफे कर्मा’ और समृद्धि के उपन्यास ‘द पर्पल एनवलप’ पर चर्चाओं का दौर भी देखने को मिलेगा। फेस्टिवल के दौरान नाट्य लेखन पर कार्यशाला का आयोजन भी किया जाने वाला है, जिसे नितेश उपाध्याय और रूपेश पाठक संचालित करेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews