मध्य प्रदेश के बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा का निधन, CM शिवराज ने जताया शोक

मध्य प्रदेश के बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा का निधन, CM शिवराज ने जताया शोक

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में बीजेपी के प्रवक्ता उमेश शर्मा (Umesh Sharma) का निधन हो गया है। हार्ट अटैक आने के बाद परिवारों ने रॉबर्ट नर्सिंग होम लेकर पहुंचा था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

उमेश शर्मा गुजरात चुनाव में ड्यूटी पूरी करने के बाद वापस लौटे थे और सुबह से ही सीने में दर्द की शिकायत कर रहे थे। तबीयत बिगड़ती देख परिजन उन्हे अस्पताल लेकर गए लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। बता दें कि इंदौर महापौर और अध्यक्ष पद के लिए उमेश शर्मा सबसे बड़े दावेदार में से एक थे।

Must Read- सोशल मीडिया पर छाया MS Dhoni का ट्रैफिक पुलिस अवतार, वायरल हुई तस्वीर

बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के साथ परिवार को संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी उमेश शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है और परिवार को सहन शक्ति देने की ईश्वर से कामना की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews