VIDEO : दुकान में आग लगते ही काले धुएं में घिरा पूरा परिवार, बत्ती गुल, मची चीख-पुकार और फिर..

madhya-pradesh-fire-in-shop-with-short-circuit-in-indore

इंदौर।

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में रविवार की रात उस समय भयावह हो गई जिस वक्त अचानक एक परिवार को आग की लपटों का सामना करना पड़ा। दरअसल, आगजनी की पूरी घटना शहर के हरिसिद्धि मंदिर के समीप की है जहां एक तीन मंजिला बिल्डिंग में स्कूल बैग की दुकान में शार्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। रात 9 बजे हुई घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेजी से फैली की बिल्डिंग के पास स्थित केनवास की दुकान को चपेट में ले लिया। आग से उठ रही लपटे और धुंए के गुबार ने बिल्डिंग के फ्लैट में रहने वाले परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी। वही बिजली गुल हो जाने के कारण 6 सदस्यीय परिवार घिर गया इसके बाद बमुश्किल परिवार के सदस्य दीवार के सहारे अपनी जान बचाने में कामयाब हुए। आगजनी की घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने 6 टैंकर पानी की सहायता से आग पर काबू पा लिया। प्रारम्भिक तौर कितने माल का नुकसान हुआ है इस बात का खुलासा नही हो पाया है लेकिन आगजनी की इस घटना के बाद एक परिवार की सांसें थम गई थी और जैसे तैसे परिवार की जान बच सकी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews