मणिपुर हिंसा में फंसे मध्यप्रदेश के छात्र सुरक्षित घर वापस लौटे, कोलकत्ता से इंदौर पहुंचे

मणिपुर हिंसा में फंसे मध्यप्रदेश के छात्र सुरक्षित घर वापस लौटे, कोलकत्ता से इंदौर पहुंचे

Madhya Pradesh students stranded in Manipur violence return :  आखिरकार मणिपुर में हिंसा में फंसे मध्यप्रदेश के छात्र बुधवार देर शाम सकुशल प्रदेश वापस लौट आए, कोलकत्ता से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे छात्रों का स्वागत उनके परिजनों के साथ ही इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने किया, मध्य प्रदेश के अलग अलग हिस्सों के 23 छात्र इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे।

हिंसा में फंस गए थे छात्र 

यह छात्र पिछले कई दिनों से मणिपुर में चल रही हिंसा में फंसे थे, जिसके बाद पंधाना विधायक राम दांगौरे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इन बच्चों को सुरक्षित वापस लाने का आग्रह किया था जिसके बाद सीएम शिवराज ने मणिपुर के राज्यपाल से चर्चा की थी और मध्यप्रदेश के इन छात्रों को वापस लाने का बंदोबस्त किया, जिसके बाद मंगलवार को विशेष विमान से इन छात्रों को पहले इम्फाल से  गुवाहाटी लाया गया और फिर गुवाहाटी से कोलकत्ता लाया गया इसके बाद यह छात्र कोलकत्ता से इंदौर पहुंचे और अब इंदौर से यह छात्र अपने-अपने घरों को रवाना होंगे, यह 24 छात्र मणिपुर की अलग अलग यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने गए थे, मणिपुर में हिंसा शुरू होने के बाद यह सभी वहाँ फंस गए थे, छात्रों के परिजनों ने भी सीएम शिवराज से छात्रों को वापस लाने की गुहार लगाई थी, छात्र जब बुधवार को इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे तो इन्हे लेने आए इनके माता पिता और परिजनों के चेहरे खिल उठे।

[dgv_vimeo_video id=”825554832″]

 शंकर लालवानी , सांसद इंदौर

[dgv_vimeo_video id=”825557756″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews