इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता, पूर्व पार्षद अनवर कादरी गिरफ्तार, लव जिहाद के लिए फंडिंग के गंभीर आरोप, थानों में दर्ज हैं 27 मामले

इंदौर के सदर बाजार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कांग्रेस पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत को गिरफ्तार किया है। अनवर कादरी के खिलाफ 27 से अधिक मामले दर्ज हैं।
Indore News

इंदौर पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। जिससे शहर में शांति बनी रहे। इस बीच, इंदौर की सदर बाजार थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 27 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों लिप्त आरोपी कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि जांच में सामने आया है कि आरोपी पूर्व पार्षद ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से जारी फर्जी शस्त्र लाइसेंस के आधार पर लाइसेंसी बंदूक हासिल की थी। पुलिस अब फर्जी शस्त्र लाइसेंस तैयार करने और उसके जरिए हथियार हासिल कराने वाले नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।

आरोपी पर 27 से अधिक मामले दर्ज

बता दें कि इंदौर सदर बाजार पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है वह कोई छोटा आरोपी नहीं है। वह कांग्रेस का पूर्व पार्षद रह चुका है। उसके खिलाफ इंदौर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या को कोशिश, लूट, मारपीट और अन्य गंभीर अपराधों सहित 27 से अधिक मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उस पर पहले राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

फर्जी शस्त्र लाइसेंस के आधार पर हासिल किया था हथियार

डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अनवर कादरी ने फरवरी 2025 में जावेद खान के घर में जबरन घुसकर मारपीट की और साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। जब इस पूरे मामले की जांच की गई तो पता चला कि जिस शस्त्र लाइसेंस के आधार पर उसने हथियार प्राप्त किया था वह जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से जारी फर्जी लाइसेंस था और उसने नकली दस्तावेजों के आधार पर यह हथियार लिया था।

फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ-साथ धोखाधड़ी और कूटरचना की धाराओं में भी मामला दर्ज किया था। हालांकि अब पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि आखिरकार फर्जी फर्जी शस्त्र लाइसेंस किस माध्यम से बनाए गए हैं। इस पूरे नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं एवं इसके तार कहां तक जुड़े हुए हैं। पुलिस मामले की गंभीरत से जांच कर रही है।

कौन है अनवर कादरी?

इंदौर पुलिस ने जिस आरोपी अनवर कादरी को गिरफ्तार किया है वह और कोई नहीं बल्कि कई हिंदू युवतियों के शोषण और लव जिहाद के आरोपितों के नेटवर्क को फंडिंग करने वाला मास्टरमाइंड है। यह इंदौर के वार्ड क्रमांक 58 से कांग्रेस पार्षद भी रह चुका है।

लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवाओं को फंडिंग करने का आरोप

अनवर कादरी पर कई बड़े आरोप हैं जैसे इसका नाम हिंदू युवतियों को लव जिहाद में फंसाकर उनके शोषण के लिए इंदौर के कई मुस्लिम युवाओं को फंडिंग करने के मामले भी शामिल है। इसी मामले में बाणगंगा थाना पुलिस ने दो अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने पूछताछ में अनवर कादरी के नाम का खुलासा किया था। जिसके बाद अनवर का इस मामले में नाम आने के बाद वह फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने इसकी तलाश कर गिरफ्तार कर लिया था। करीब से एक साल तक अनवर ने जेल रहा और फिर हालही में इसे जमानत मिली थी। तभी सदर बाजार थाना पुलिस ने पुराने प्रकरण में फिर से अनवर को दबोच लिया।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews