
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां भवरकुंआ थाना में एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस से शिकायत में बताया कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। साथ ही फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई की जान पहचान वाले युवक ने युवती को कई तरह के प्रलोभन और शादी का वादा करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती द्वारा युवक से शादी का कहने पर बदनाम करने की धमकी भी दी गई। युवक ने शादी के लिए भी मना कर दिया। इसी दौरान युवक ने उसके कई फोटो वीडियो भी ले लिए थे जिन्हें वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। जिससे परेशान होकर युवती ने पुलिस की शरण ली और आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”910801746″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
