
Indore News : इंदौर में श्रीसाईं बाबा प्रचार केंद्र के श्रीसाईं सेवक अरविंद सिंह गौर बाबा की प्रेरणा और आशीर्वाद से महामंत्र “ॐ श्री साईनाथाय नम:” मंत्र के जाप का अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान में 1 करोड़ 51 लाख मंत्रों का जाप करने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि इस अभियान की शुरूआत आज यानि मकर संक्रांति पर हुआ है, जिसका समापन 14 फरवरी यानि बसंत पंचमी को होगा।

साईं भक्तों से की ये अपील
श्रीसाईं बाबा प्रचार केंद्र ने सभी साईं भक्तों से अपील की है कि वह इस अभियान में मंदिर के प्रतिष्ठान पर “ॐ श्री साईनाथाय नम:” लिखकर हिस्सा लें या फिर माला द्वारा भी इस अभियान में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस महामंत्र की ज्यादा-से-ज्यादा प्रचार-प्रसार करें, जिससे 1 करोड़ 51 लाख मंत्रों की श्रंखला का विश्वव्यापी अभियान सफल हो और विश्व कीर्तिमान स्थापित हो।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

