इंदौर में अब 24 घंटे खुले रहेंगे बाजार, BRTS पर रात भर दौड़ेंगी बसें

इंदौर में अब 24 घंटे खुले रहेंगे बाजार, BRTS पर रात भर दौड़ेंगी बसें

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) प्रशासन जल्द ही एक बड़ा फैसला करने वाला है। शहर के एबी रोड मार्केट को जल्द ही 24 घंटे खुला रखा जाएगा। इसके अलावा बीआरटीएस को भी 24 घंटे खुला रखने पर विचार विमर्श किया गया है। अगले कुछ दिनों में इस पर फैसला ले लिया जाएगा।

बता दें कि एबी रोड पर ही सबसे ज्यादा शॉपिंग मॉल, कोचिंग सेंटर, होटल, रेस्टोरेंट और फूड जोन हैं। इन्हें 24 घंटे खुला रखा जाएगा तो आईटी कंपनी से जुड़े लोग और स्टूडेंट को बहुत फायदा होगा। हालांकि, कलेक्टर मनीष सिंह यह स्पष्ट कर चुके हैं कि इस रोड पर शराब की दुकान और जितने भी पब हैं, वो समय पर ही बंद किए जाएंगे।

इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि विजयनगर से लेकर राजीव गांधी चौराहा तक एक्टिविटीज रात भर चालू रखी जाएंगी। इस व्यवस्था को जल्द ही लागू किया जाएगा। सभी पक्षों से बात करने के बाद अगले 7 दिनों में इस संबंध में आदेश जारी किए जाएंगे।

Must Read- सिंहस्थ से पहले उज्जैन-इंदौर के बीच दौड़ेगी मेट्रो, सीएम शिवराज ने की घोषणा

इस प्रक्रिया को फेसवाइज लागू किए जाने की बात कही जा रही है। पहले चरण में शहर के मुख्य मॉल, बाजार और बीआरटीएस को खुले रखने के आदेश जारी किए जा सकते हैं। इसके अंतर्गत भवरकुआं और विजय नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाजार खुले रखे जाएंगे। राजबाड़ा और सराफा जैसे इलाकों पर अगले चरण में विचार किया जाएगा।

आज इस प्रक्रिया के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान नगर निगम के अधिकारी, इंदौर महापौर, सांसद लालवानी, IDA अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा और इंदौर कलेक्टर मौजूद रहे। बैठक में यह निर्णय हुआ कि नई सुविधा को शुरू करते हुए इंदौर को जल्द ही सौगात दी जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews