
इन्दौर।आकाश धौलपुरे।
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को लॉकडाउन किया गया। इस बाबत कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने आदेश जारी किए। कमिश्नर ने शहरवासियों से घरों में ही रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिना किसी महत्वपूर्ण आवश्यकता के लोग घर से बाहर नहीं निकले। अभी लॉकडाउन 25 मार्च तक है ,जरूरी होने पर लॉकडाउन 31 मार्च तक बढ़ाया जा सकता है। लॉकडाउन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों का घर से बाहर ना निकलना, मांगलिक तथा सार्वजनिक आयोजन आदि को प्रतिबंध करना है। इस दौरान,अस्पताल,मेडिकल,पुलिस राजस्व ,सब्जी मंडी एवं डीजल पम्प,और नगर-निगम, आदेश से मुक्त रहेंगे
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

