‘पुरुष आयोग नहीं तो वोट नहीं’ इस मांग के साथ इंदौर सहित कई स्थानों पर ‘पौरुष’ संस्था के सदस्यों ने नोटा को दिया वोट

Demand for Men's Commission

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोट डाले गए। लेकिन इस बीच एक अलहदा खबर आई है इंदौर से। यहां “पौरुष” संस्था के सदस्यों ने ‘पुरुष आयोग’ बनाने की मांग करते हुए नोटा को वोट दिया है। इसी के साथ उन्होने कहा है कि उनकी मांग नहीं मानी जाने तक विरोध का ये तरीका बरकरार रहेगा और वो अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भी ये सिलसिला जारी रखेंगे।

‘पुरुष आयोग नहीं तो वोट नहीं’

इंदौर की संस्था “पौरुष” के सदस्यों ने 17 नवंबर को सपरिवार दिए नोटा को वोट दिए। संस्था के अध्यक्ष अशोक दशोरा ने बताया कि उन्होने विभिन्न मतदान केंद्रों पर अपने मिशन ‘पुरुष आयोग नहीं तो वोट नहीं’ के तहत ‘वोट फॉर नोटा’ किया यानी नोटा को वोट दिया। इसके अंतर्गत इंदौर, रीवा, सतना, भोपाल और कई अन्य स्थानों पर इस संस्था के सदस्यों ने नोटा को वोट दिया है। इन्होने अपील की कि अगर मध्य प्रदेश और हिंदुस्तान में पुरुष आयोग नहीं बनाया जाता है तो 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी ये मिशन जारी रहेगा।

प्रदेश भर के सदस्य मुहिम में शामिल 

इस मुहिम के तहत इंदौर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पौरुष के सदस्यों ने सपरिवार “नोटा” का बटन दबाकर वोट दिए। संस्था के अध्यक्ष अशोक दशोरा ने बताया कि इंदौर के अतिरिक्त देवास, उज्जैन, रतलाम, भोपाल, रीवा, सतना, ग्वालियर आदि शहरों से भी सदस्यों के द्वारा नोटा को वोट देने की सूचना प्राप्त हुई। लोगों ने नोटा को वोट देकर अपनी सेल्फी लेकर संस्था के ग्रुप में पोस्ट की। उन्होने कहा कि  यह अभियान 2024 के लोकसभा चुनाव तक चलेगा और विशाल स्तर पर पूरे देश में शुरु किया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”885640656″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews