MP विधानसभा चुनाव से पहले इंदौर में शुरू होगी मेट्रो ट्रेन! 15 सितंबर से होगा ट्रायल रन

MP विधानसभा चुनाव से पहले इंदौर में शुरू होगी मेट्रो ट्रेन! 15 सितंबर से होगा ट्रायल रन

MP Indore Metro Train : स्वच्छता में देश का नंबर एक शहर, मप्र की आर्थिक राजधानी, मिनी मुंबई जैसे संबोधन से चर्चा में रहने वाले इंदौर शहर के लोग जल्दी ही मेट्रो ट्रेन का आनंद भी उठाएंगे, पूरी उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव से पहले मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो जायेगा,  इंदौर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने काम की गति बहुत अधिक बढ़ा दी है और गुजरात से कोच आने के बाद यहां दिन-रात काम चल रहा है।

14-15 सितंबर को किया जायेगा मेट्रो ट्रेन का ट्रायल

इस परियोजना से जुड़े लोगों की मानें तो इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले हर हाल में इंदौर में मेट्रो ट्रेन शुरू करना है। इसके लिए सितंबर के पहले पखवाड़े में ही ट्रायल करवाया जाएगा। अधिकारियों को 10 सितंबर तक ट्रायल संबंधित काम पूरे करने के लक्ष्य दिए गए हैं और उसी हिसाब से 14-15 सितंबर को मेट्रो का ट्रायल किया जाएगा।

सीएम शिवराज की प्रतिदिन की प्रगति पर नजर   

मेट्रो रेल परियोजना से जुड़ा पूरा स्टाफ बिना समय देखे इस काम में लगा है, इंदौर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को हर दिन की जानकारी से अपडेट कर रहे हैं। ज्ञात रहे कि पूर्व में काम की धीमी रफ्तार के चलते एमडी मनीष सिंह ने ठेकेदारों और अधिकारियों को फटकार लगाई थी जिसके बाद से ठेकेदार ने पहले से करीब 2 गुना कर्मचारी काम पर लगाये,  वर्तमान में मेट्रो ट्रेन के लिए लगभग 4000 कर्मचारी तैनात हैं।

त्योहार और रविवार को भी अवकाश नहीं

मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का काम संभालने के बाद से ही मनीष सिंह ने काम की गति बढ़ा दी और सभी अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी है। पिछले 3 महीने से किसी को भी अवकाश नहीं मिला है यहां तक की त्योहारों के दिन और रविवार को भी ट्रेन का काम अनवरत जारी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews