
DAVV Indore : मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित डीएवीवी को लेकर जरूरी खबर सामने आई है, जहां सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन के लिए आधुनिक माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक रिसर्च सेंटर शुरू करने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि यहां से ट्रेनिंग लेने के बाद छात्रों को इंटरनेशनल कंपनियों में सीधे नौकरी मिलेगी। यूनिवर्सिटी ने हाल ही में ताइवान की 5 बड़ी कंपनियों के साथ MOU किए हैं। इसके साथ ही विशेष पोर्टल भी बनाया जा रहा है।

छात्रों को मिलेगा लाभ
दरअसल, इस एमओयू से छात्रों को बहुत लाभ मिलने वाला है। इससे स्टूडेंट को नौकरी के अवसर मिलेंगे। इसको लेकर पिछले दिनों DAVV की कुलपति रेनू जैन के साथ DC डॉ. राजीव दीक्षित, आईईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर संजीव टोकेकर, कौशल विकास केंद्र प्रभारी डॉ. माया इंगले और आईईटी के फैकल्टी डॉ. वैभव नीमा ताइवान गए थे।
कुलपति ने कही ये बात
वहीं, कुलपति रेनू जैन ने बताया कि पहली बार किसी देश की इतनी यूनिवर्सिटी के साथ हम रिसर्च और एक्सचेंज प्रोग्राम कर रहे हैं। एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत, छात्र और फैकल्टी एक-दूसरे के यहां आ-जा सकेंगे। छात्रों को विशेष प्रोग्राम के तहत वहां 1 महीने की जॉब ट्रेनिंग पर भी भेजा जाएगा। इसके लिए शासन से भी सहयोग लिया जा रहा है ताकि बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा सके। बता दें कि डीएवीवी के 31 टीचिंग विभागों के 12,000 से अधिक छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। ताइवान में भारतीय छात्र बड़ी संख्या में है। इंदौर के कुछ छात्र डीएवीवी के प्रतिनिधि मंडल से मिले थे, उनका भी सहयोग लेने की बात कुलपति ने कही है।
[dgv_vimeo_video id=”928724222″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

