Millets Fair In Indore: 56 दुकान पर हुआ मिलेट्स मेले का आयोजन, लोगों ने उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ

Millets Fair In Indore

Millets Fair In Indore News: इंदौर एक ऐसी जगह है जो अपने खाने पीने की चीजों के लिए देशभर में बहुत प्रसिद्ध है। यहां की 56 दुकान का स्वाद हो या फिर रात को लगने वाले सराफा बाजार के जायके यह चीज है स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आए पर्यटकों को भी अपनी और आकर्षित करती है। इन दोनों ही जगहों पर हमेशा लोगों की भारी भीड़ देखने के लिए मिलती है। देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी यहां जायकेदार व्यंजनों का स्वाद लेते नजर आते हैं।

Millets Fair In Indore का आयोजन

आज इंदौर जिला प्रशासन की ओर से अंतरराष्ट्रीय मिलेट 2023 का आयोजन किया गया। इस मेले में लोगों ने मोटे अनाज से बने हुए व्यंजनों का लुत्फ उठाया। दरअसल, इस मेले का आयोजन मिलेट्स यानी मोटे अनाज के उपयोग के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जाता है।

Millets Fair In Indore

आज 56 दुकान पर इस मेले का आयोजन किया गया जहां ईट राइट मिलेट सब्जेक्ट पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी रखी गई। इससे पहले सुबह वॉकेथन का आयोजन किया गया जो 56 से शुरू होकर लैंटर्न चौराहा, हाईकोर्ट होते हुए वापस 56 पहुंची। इसमें शहर के नागरिकों, छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और शासकीय अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया।

2 बजे से लगा मिलेट्स मेला

छप्पन दुकान पर दोपहर 2 बजे से लेकर रात 9 बजे तक इस मेले का आयोजन किया गया, जिसमें मिलेट्स का प्रचार प्रसार किया गया। यहां पर कई सारे स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोग व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। संवाद कार्यक्रम के आयोजन के साथ यहां पर प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।

यहां पर अलग-अलग तरह के मिलेट्स से बनाई गई रेसिपी का प्रदर्शन किया गया और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। मंच के जरिए लोगों को मिलेट्स खाने के फायदे बताए गए और यह भी कहा गया कि हमें जागरूक होने की जरूरत है। इस दौरान लोगों ने उत्साह से मेले में भाग लिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews