अनियमितता और गंदगी देख भड़के कैबिनेट मंत्री, अधिकारियों को जमकर सुनाई खरी-खोटी

अनियमितता और गंदगी देख भड़के कैबिनेट मंत्री, अधिकारियों को जमकर सुनाई खरी-खोटी

इंदौर।

कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का सफाई अभियान जारी है।आज इंदौर के वेयर हाउस में कचरा देख कर भड़क उठे और फिर इसके बाद खुद ही सफाई करने उतर पड़े। वही बाणगंगा में राशन दुकानों में अनियमितता का खुलासा होने के पर खाद्य अधिकारियों को भी सबके सामने जमकर फटकार लगाई।

दरअसल, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज साेमवार काे शहर के बड़ा गणपति स्थित सरकारी वेयर हाउस में औचक निरीक्षण करने पहुंचे, जहां गंदगी देख वे भडक उठे और फिर तत्काल एक फावड़ा मंगवाया और गंदगी हटाने में जुट गए। गंदगी साफ करने को लेकर कहा कि सफाई रखना हमारा कर्तव्य है।

इसके पहले वे सुबह दो राशन दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचे । यहां मंत्री ने दुकान में रखे हुए राशन बांटने को लेकर पूछताछ किया। जिसके बाद राशन दुकानों में अनियमितताओं का खुलासा हो गया। इस खुलासे से मंत्री भड़क गए और अनियमितता को लेकर खाद्य अधिकारियों को फटकार लगाई। मंत्री ने राशन दुकानों में जांच के आदेश देते हुए कहा कि जिसने गरीबों की थाली से निवाला छीना उसे बख्शा नहीं जाएगा।। वहीं, कुछ अफसरों से इस मामले में जवाब देने को कहा है।

बताया जा रहा है कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को लगातार राशन दुकानों अनियमितता की शिकायतें मिल रही थी। लोगों का कहना था कि यहां पर तय मात्रा से कम राशन दिया जाता है। गुणवत्ताविहीन सामग्री दी जाती है। इन्हीं शिकायतों के बाद मंत्री निरीक्षण पर पहुंचे थे।वही बीते कई दिनों से मंत्री जी का सफाई अभियान जारी है। ग्वालियर में उन्होंने कई बार नालों में उतरकर सफाई की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews