इंदौर में वॉक पर निकली नाबालिग का अपहरण और फिर रेप, आरोपी फरार

इंदौर में वॉक पर निकली नाबालिग का अपहरण और फिर रेप, आरोपी फरार

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर शहर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, शहर के लसूडिया इलाके में एक नाबालिग को अगवा कर रेप किया गया है,  मामला शुक्रवार रात का बताया जा रहा है, परिजनों ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार रात का खाना खाने के बाद जब लड़की घर के पास गार्डन में टहल रही थी। तभी अचानक कार से आया बदमाश किशोरी के सामने आकार रुका और उसने जोर जबरदस्ती कर किशोरी को अपनी कार में बैठाया और फिर उसके साथ रेप किया, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें… धोखाधड़ी : एक प्लाट दो लोगों को बेचा, ठेका दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

लसूडिया पुलिस  के अनुसार इंदौर के सिंगापुर सिटी में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग शुक्रवार रात घर के समीप कॉलोनी के गार्डन में टहल रही थी। तभी किशोरी को बदमाश कार में अगवा कर ले गया और डरा धमका कर उसके साथ रेप किया और फिर उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर घटना की जानकारी परिजन या पुलिस को दी तो जान से मार दूंगा। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फूटेज में आरोपी की गाड़ी के आधार पर बदमाश का नाम राधेश्याम पिता भेरु लाल यादव  निवासी अशोक नगर एरोड्रम बताया जा रहा है। लसूडिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 , 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, हालांकि आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है उसकी तलाश जारी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews