Indore News: बदमाशों ने शराब की दुकान पर जमकर की मारपीट, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

indore police

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नज़र आ रहे हैं। इसका एक और ताज़ा उदाहरण देखने को मिला है। जहां द्वारकपुरी थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर बदमाशों ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान बदमाशों ने शराब दुकान संचालक पर पत्थर फेंके और मारपीट भी की।

पुरानी रंजिश का है मामला

बदमाशों ने दुकान पर मापीट और पत्थर फेंकने की शिकायत दुकान संचालक ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। वहीं घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें बदमाश उत्पात मचाते हुए नज़र आ रहे हैं एडिशनल डीसीपी के अनुसार ममाले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे घटने को लेकर एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में घटना कारित करने को लेकर कोई ताज़ा मामला ना होकर पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पकड़े गए आरोपियों के पुराने अपराध भी होने की बात अधिकारी ने कही है।

[dgv_vimeo_video id=”918623127″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews