Indore News: बदमाशों ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को मारी गोली, आरोपियों की तलाश जारी

Indore News: बदमाशों ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को मारी गोली, आरोपियों की तलाश जारी

Indore News : इन्दौर जिले के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों से प्रॉपर्टी ब्रोकर का कोई पुराना विवाद था, जिस कारण से उन्होंने यह घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद

मामले में एडिश्नल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि कोई प्रोपर्टी को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इस पर दोनों ही पक्ष आमने-सामने हो गए। घटना के समय घायल अकेले था। तभी वहां कुछ बदमाश वहां पहुंचे और बाइक पर ताबड़तोड़ दो फायर कर दिए, जिसमें एक गोली घायल के कमर में जा लगी तो वहीं दूसरी गोली उसके जांघ में लगी। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल, पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”864329691″]

आरोपियों की तलाश जारी

मिली जानकारी के अनुसार, घायल प्रॉपर्टी का काम करता है। वहीं, गोली चलाने वालों से उसका साथी के साथ उसका कोई पुराना विवाद चल रहा था। इसके चलते उस पर यह जानलेवा हमला किया गया। इस गोलीकांड में अब आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरी तरह खुलासा हो पाएगा किआखिर क्या वजह रही, जिसके कारण प्रॉपर्टी कारोबारी को गोली मारी गई।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews