
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर में अपराधों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जब अज्ञात आरोपीयों ने 70 वर्षीय महिला के गले से चैन झपट ली और मौके से फरार हो गए। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में महिला सीधे थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
भवरकुआं का मामला
दरअसल, मामला थाना भवरकुआं का है। जब महिला 70 वर्षीय टहल रही थी, तभी वहां अज्ञात लोग आए और झपट्टा मारते हुए महिला के गले से 15 ग्राम चैन लेकर रफू चक्कर हो गए। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। साथ ही टीम का गठन कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
एडिशनल DCP ने कही ये बात
वहीं, क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। जिसे गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”997009913″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

