वेब सीरीज के नाम पर शूट करता था मॉडल्स की अश्लील फिल्में, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

वेब सीरीज के नाम पर शूट करता था मॉडल्स की अश्लील फिल्में,  मास्टरमाइंड गिरफ्तार

इंदौर, आकाश धोलपुरे
मॉडल युवतियों को वेब सीरीज में लॉन्च करने का झांसा देकर अश्लील फिल्में बनाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड बृजेंद्र सिंह गुर्जर निवासी भिंड को राज्य साइबर सेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह अग्रिम जमानत के लिए अपने भाई और एक अन्य साथी के साथ इंदौर आया था| तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया|

जानकारी के मुताबिक पूछताछ में आराेपी ने पीड़िता की एडल्ट वेब सीरीज बनवाना कबूल किया। साथ ही खुलासा किया है कि इस मामले में इंदौर से लेकर मुंबई तक के लोग शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया है कि 2014 से ही वह इस तरीके की एडल्ट फिल्में शूट कर रहा है. बृजेंद्र के मुताबिक वह ​मॉडल्स को वेब सीरीज में काम दिलाने और पैसों की लालच देकर उनकी अश्लील फिल्में शूट करवाता था और मुंबई में बैठे विजयानंद और आशीष नाम के दो लोगों भेजता था|

आरोपी सोमवार को अपनी जमानत के सिलसिले में भाई और साथी के साथ इंदौर पहुंचा था। जहां टीम ने घेराबंदी कर मयूर हॉस्पिटल के बाद से दबोचा| आरोपी ने पुलिस को बताया कि एरोड्रम क्षेत्र के फार्म हाउस में भी उसने एडल्ट फिल्में शूट की हैं| पूरे मामले में आरोपी बृजेन्द्र सिंह गुर्जर डायरेक्टर, मिलिंद कास्टिंग, राजेश बजाड उर्फ राज गुर्जर और अंकित चावड़ा बतौर कैमरामैन की भूमिका में समाने आए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews