
Indore News : मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत शिविर चलाए जा रहे है। जिसके तहत, अब तक इंदौर में 1 लाख 21 हज़ार आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। बता दें कि जिले में अभी तक 1300 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं और इसमें 1 लाख 43 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें से 1 लाख 21 हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है जो कुल प्राप्त आवेदनों का लगभग 85 प्रतिशत है।

कलेक्टर ने दिया ये आदेश
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी. ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस अभियान के अंतर्गत कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित नहीं रहे। अभियान के तहत, 31 मई तक सभी शिविरों पर आवेदन लिए जाएंगे। इसके अलावा, सभी कार्यालयों में भी आवेदन स्वीकृत किए जा रहे हैं।
जाति प्रमाण पत्र के आवेदन 24000 से अधिक
इंदौर में सर्वाधिक 24,000 आवेदन जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आए थे। इनमें 14 हजार 913 आवेदन अनुसूचित जाति-जनजाति के जाति प्रमाणपत्र बनाने के निराकृत किए गए हैं जबकि पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाणपत्र बनाने संबंधी 9 हजार 573 आवेदनो का निराकारण किया है।
इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

