
Indore News : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आज सुबह झोलाछाप इंदौरी साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। जिसमें नागरिकों ने प्लास्टिक मुक्त शहर का संदेश दिया गया। जिसमें 500 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया और साइकिलिंग की। स्वच्छता का आसमान छूने के उद्देश्य नागरिकों की अधिक-से-अधिक सहभागिता को दृष्टिगत रखते हुए आज सुबह 6 बजे सेल्फी प्वाइंट पलासिया चौराहा से निगमायुक्त हर्षिका सिंह एवं स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल द्वारा इसको हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

पहले से कराया पंजीयन
इसमें 500 से अधिक साइकिल प्रेमियों ने पलासिया चौराहा सेल्फी प्वाइंट से झोला टांगकर गीता भवन चौराहा, शिवाजी वाटिका, जीपीओ चौराहा, भंवरकुआं चौराहा, राजीव गांधी चौराहा होते हुए। इसके साथ ही प्रतिभागियों द्वारा स्वच्छता अभियान के लिए जुंबा डांस भी किया गया। झोलाधारी इंदौरी साइक्लोथॉन के लिए पूर्व में पंजीयन किए गए थे।


इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

