इंदौर में 900 से अधिक उपचाररत मरीज, रिकवरी रेट में भी तेजी से सुधार

इंदौर में 900 से अधिक उपचाररत मरीज, रिकवरी रेट में भी तेजी से सुधार

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

इंदौर में कोरोना को लेकर बने भय के बादल अब छंटने लगे है और ये ही वजह है कि रिकवरी रेट में तेजी से सुधार दिखने लगा है। हालांकि बावजूद इसके शहरवासी सभी नियमो का पालन कर मास्क और सेनेटाइजर की अनिवार्यता को समझ चुके है जिसका नजारा अनलॉक 1.0 में इंदौर की सड़कों पर देखने को मिल रहा है।

गुरुवार रात को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय इंदौर द्वारा जारी किये गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक कोरोना के 55 नए पॉजिटिव केस सामने आए है जिसके बाद शहर के कोविड अस्पतालों में इलाजरत मरीजो का आंकड़ा 905 तक जा पहुंचा है। रिपोर्ट के अनुसार शहर के गुरुवार को कुल 2439 सैम्पल टेस्ट किये गए जिनमे से 2341 सैम्पल निगेटिव पाए गये वही रिपीट, खारिज और पॉजिटिव सैम्पल की संख्या सामने आने के बाद जिले में 908 पॉजिटिव मरीजो का इलाज जारी है वही गुरुवार को 18 लोगो ने कोरोना को मात दी है जिसके बाद इंदौर में ठीक होकर घर लौटने वालो की संख्या 3149 तक जा पहुंची है याने रिकवरी रेट 75 प्रतिशत को पार कर चुका है।
बता दे कि शहर में अब स्थिति सामान्य होती जा रही है और लोगो ने कोरोना के साथ रहकर उससे जंग लड़ने के लिए कमर कस ली है लिहाजा, शहर खुला है लेकिन पर्याप्त सुरक्षा इंतजामो के साथ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews