Indore-khargone bus accident : खरगोन में हुए बस हादसे के दो घायल इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए हैं, इसमें 25 वर्षीय महिला के साथ उसका 9 साल का बेटा भी बस हादसे का शिकार हुआ है, अधीक्षक की माने तो आए हुए दोनों मरीजों की हालत खतरे से बाहर है, इन्टर्नल इंजूरी के चलते दोनों को इंदौर रेफ़र किया गया।
और भी घायलों को लाया जा सकता है इंदौर
खरगोन बस हादसे में मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, बस हादसे में घायल दो लोगों को इंदौर के अस्पताल लाया गया है, बताया जा रहा है कि बस हादसे में एक महिला और एक 9 वर्षीय बालक को इंदौर के एमवाय अस्पताल लाया गया, दोनों घायलों को इलाज के लिए तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है, डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी जांच कर रही है, एमवाय अधीक्षक डॉक्टर पीएस ठाकुर के अनुसार एक महिला और एक 9 वर्ष बच्चे के आने की खबर मिलते कैजुअल्टी पहुंचे और घायलों की जानकारी जुटाई, फिलहाल दोनों घायलों की हालत बेहतर है, संभावना जताई जा रही है कि हादसे में और अन्य घायलों को भी अस्पताल लाया जा सकता है।
[dgv_vimeo_video id=”825069111″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
