
इंदौर, आकाश धौलपुरे। अपनी बेबाक शैली ले लिए प्रसिद्ध बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने रविवार को इंदौर (Indore) में आयोजित हुई बीजेपी कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता के जरिये न सिर्फ कांग्रेस पर सवाल उठाया बल्कि 2050 के इंदौर के विजन को भी बताया। विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर को हमे आधुनिक बनाना है लेकिन उसमें मालवा की माटी की खुशबू को भी बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि हम इंदौर को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, संस्कृति के मापदंडों को ध्यान में रखकर विकास की राह पर ले जाना चाहते है। उन्होंने बताया कि जिस वक्त वो महापौर थे, उस वक्त इंदौर जनभागीदारी की शुरुआत उन्होंने करवाई थी और आज जनभागीदारी के परिणाम दिख रहे है।
[dgv_vimeo_video id=”726443692″]
इस दौरान उन्होंने कहा कि एक समय जब सुपर कॉरिडोर के निर्माण की शुरुआत हुई थी तब कांग्रेस ने विरोध जताया था और सवाल उठाए थे कि शहर की गलियों की सड़कें नही बन रही है और आप कॉरिडोर का निर्माण करवा रहे है। लेकिन आज सुपर कॉरिडोर का महत्व समझ आ रहा है। उन्होंने बताया कॉरिडोर के निर्माण के बाद न सिर्फ यातायात सुगम हुआ है बल्कि हजारों लोगों को रोजगार भी मिला है। वही उन्होंने कहा कि जनता के मन ये भावना पैदा करना कि “ये शहर मेरा है यह बीजेपी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय मे इंदौर देश ही नही बल्कि दुनिया के शहरों में बेहतर मुकाम बनाएगा। वही शहर के सीमेंट के जंगल बनाने की बजाय पर्यावरण को देखते हुए हरियाली भी जाएगी।”
[dgv_vimeo_video id=”726443896″]
यह भी पढ़े… Xiaomi 12S और Xiaomi 12S Ultra बस एक दिन बाद होगा लॉन्च, सामने आ गए फीचर्स और लुक, जाने
उन्होंने कहा जब वो मेयर थे तब नर्मदा के तृतीय चरण के लिए 300 करोड़ रुपये का लोन लिया जिसका विरोध भी हुआ था और कहा जा रहा था कि निगम के पास कर्मचारियों को वेतन बांटने के लिए पैसे नही है और 300 करोड़ का लोन लिया जा रहा है। वही बुद्धिजीवी वर्ग तो शहर के तालाब और बावड़ियों के उद्धार की बात कर रहे थे, जिस पर काम भी किया गया, लेकिन नतीजा ठीक नही रहा। लेकिन उस वक्त 300 करोड़ का कर्ज लेकर नर्मदा के तृतीय चरण का काम शुरू किया गया तो आज परिणाम सबके सामने है। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी के द्वारा 5 पुल बनाये जाने की घोषणा को उन्होंने बचकानी बात पर वे ध्यान नही देते है और भाजपा धरातल पर रहकर काम करती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शहर के समूचे विकास के लिए समय लगता है इसलिए विजन के साथ काम करना जरूरी होता है।
[dgv_vimeo_video id=”726444177″]
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उदयपुर घटना पर कहा कि “उदयपुर घटना कोई सामान्य घटना नहीं है उसके तार आतंक से जुड़े हैं। समाज में इस घटना का असर हुआ है कांग्रेस के राज में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।” वही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अगर यह घटना उत्तर प्रदेश में होती है, तो क्या कांग्रेस चुप बैठती है। इस मौके कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में पिछले भारतीय जनता पार्टी के सभी पूर्व महापौर के कार्यकाल के दौरान निगम के परिषद ने इंदौर के हुए विकास का वर्णन किया। जिसमें कैलाश विजयवर्गीय ने स्वयं के महापौर कार्यकाल में जो काम हुए थे उनका उल्लेख भी किया।
यह भी पढ़े… बिहार में बुलडोजर कार्रवाई का हिंसक विरोध, एसपी सहित दो पुलिसकर्मी घायल
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धरातल पर रहकर विकास की राह पर इंदौर को देश का सबसे उन्नत शहर बनाएगी। शहर के आधुनिकरण का जो रोड मेप भारतीय जनता पार्टी ने तैयार किया है। उसमें शहर आधुनिक और मेट्रो तो बनेगा लेकीन मालवा की माटी की खुशबू भी रहेगी। इधर, असम और यूपी की तर्ज मदरसों में कुरान के साथ ही आधुनिक शिक्षा और कंप्यूटर जनित शिक्षा देने का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि ये बड़ा व्यापक विषय है, जिस पर सरकार और समाज को मिलकर विचार करना होगा। ताकि मदरसों में पढ़ा व्यक्ति डॉक्टर इंजीनियर भी बने। वही उन्होंने ये भी दावा किया कि इंदौर के मेयर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव उनसे भी ज्यादा रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे।

