MP Election 2023 : अमित शाह 30 जुलाई को इंदौर से करेंगे चुनावी शंखनाद, नरोत्तम मिश्रा और कैलाश विजयवर्गीय ने लिया तैयारियों का जायज़ा

MP Election 2023 : अमित शाह 30 जुलाई को इंदौर से करेंगे चुनावी शंखनाद, नरोत्तम मिश्रा और कैलाश विजयवर्गीय ने लिया तैयारियों का जायज़ा

MP Election 2023 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 जुलाई को इंदौर पहुंच रहे हैं। यहां वो ‘मेरा बूथ मेरा अभियान’ के तहत इंदौर से चुनावी शंखनाद का आगाज करेंगे। अमित शाह हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। इस आयोजन की तैयारियों का गुरुवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने निरीक्षण किया। इस मौके पर वे पुलिस अधिकारियों के साथ कनकेश्वरी ग्राउंड पहुंचे और सभा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस कमिश्नर से बातचीत की।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अमित शाह चुनावी शंखनाद करेंगे और कार्यकर्ताओं को विजय का संकल्प दिलाएंगे। उन्होने दावा किया कि वो दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे। वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में रविवार को कमलनाथ और कन्हैया कुमार के दौरे को लेकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि ‘कमलनाथ उसी कन्हैया कुमार के साथ मंच साझा करेंगे जिसने नारे लगाए थे कि भारत के टुकड़े होंगे इंशाल्लाह इंशाल्लाह, अफजल।’ उन्होने कहा कि एक तरफ कहा कि एक तरफ राष्ट्रभक्त है और दूसरी तरफ वो लोग हैं जो राष्ट्र तोड़ने की बात करते हैं। जनता भी अब कांग्रेस की असलियत अच्छी तरह समझ गई है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए अमित शाह का ये दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले 26 जुलाई को वे भोपाल पहुंचे थे और यहां बीजेपी मुख्यालय में एक अहम बैठक ली थी। आगामी चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की रणनीति तैयार करने के लिए इस बैठक में अहम चर्चा हुई। अब उनके इंदौर दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और इसी को लेकर गृहमंत्री तथा कैलाश विजयवर्गीय ने तैयारियों का जायज़ा लिया।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”849147733″]

[dgv_vimeo_video id=”849148229″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews