MP Election 2023: कांग्रेस के “चलो चलो” पर बरसे कैलाश विजयवर्गीय, बताया पाकिस्तान के प्रति प्रेम

MP Election 2023: कांग्रेस के “चलो चलो” पर बरसे कैलाश विजयवर्गीय, बताया पाकिस्तान के प्रति प्रेम

MP Election 2023: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी चल रही है प्रदेश में निकाली गई जन आक्रोश यात्रा के पूर्व कांग्रेस ने एक गीत लॉन्च किया है जिसको लेकर भाजपा नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गी ने भी इसको कांग्रेस का पाकिस्तान के प्रति प्रेम बताया है।

नरोत्तम मिश्रा के बाद “चलो चलो” पर कैलाश विजयवर्गीय का हमला 

कांग्रेस के थीम सॉंग को लेकर बवाल मचा हुआ है। पहले गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और फिर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस थीम सॉंग से कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम पता चलता है। कांग्रेस का थीम सांग चलो चलो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के थीम सॉंग से लिया गया है।

कैलाश का तंज, पाकिस्तान और कांग्रेस दोनों एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं   

विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि यह कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम है। हमेशा कांग्रेस और इमरान एक जैसे बयान देते रहे हैं। मध्य प्रदेश की भूमि कांतिकारियों की भूमि है। हमारे प्रदेश में कई कांतिकारी पैदा हुए, जिन्होंने आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर की। हमारे जवान जब एयर स्ट्राइक या सर्जिकल स्ट्राइक करते है, तो कांग्रेस प्रमाण मांगती है इमरान खान भी प्रमाण मांगते थे।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी कर चुके हैं जुबानी हमला 

इससे पहले गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के थीम सॉंग को लेकर कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा था । उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम उजागर हो गया है। उधर कांग्रेस ने भी बयान दिया है कि इसी गीत “चलो चलो…” का उपयोग भाजपा राजस्थान में कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews