इंदौर में इन 6 जगहों पर हो रहा मतगणना का लाइव प्रसारण, देखें लिस्ट

mp election

MP Election : आज मध्यप्रदेश के लिए सबसे बड़ा दिन है। आज यानी 3 दिसंबर के दिन मतों की गणना की जा रही है। रुझान आना सुबह 8 बजे से ही शुरू हो चुके हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में मतगणना का रूझान और परिणाम से संबंधित जानकारी के लिए शहर के 6 स्थानों पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है।

लाइव प्रसारण देखने के लिए लोग बड़ा गणपति चौराहा, मेघदूत गार्डन के पास, राजवाड़ा चौक, झोन, रणजीत हनुमान मंदिर पार्किंग परिसर, झोन 56 दुकान परिसर, चाणक्यपुरी चौराहा पर जा सकते हैं। इन जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। जिसमें पूरी जानकारियां लोग देख सकेंगे। खास बात ये है कि नगर निगम द्वारा इंटरनेट, टेंट एवं साउंड व्यवस्था के साथ ही लोगों के बैठने की व्यवस्था भी इन जगहों पर की गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews