MP: अपराधियों के हौसले बुलंद, पुलिस बल पर की अंधाधुंध फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में तीन जख्मी

FIRING-ON-JAIL-vehicle-IN-BHOPAL--

इंदौर।

प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है। आए दिन खौफनाक वारदातों को अंजाम देने की लिस्ट बढ़ती जा रही है। इसी बीच इंदौर बैंक लूटकांड के आरोपियों की छापेमारी कर रही पुलिस बल पर बदमाशों ने एक बार फिर हमला किया है। बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस बदमाशों की तरफ से फायरिंग की गई है। जिसके बाद पुलिस के काउंटर अटैक में तीन कुख्यात बदमाश के घायल होने की खबर सामने आई है।

दरअसल पुलिस को शनिवार को सूचना मिली की बैंक लूट कांड के आरोपी सुपर कॉरिडोर इलाके में छिपे हुए हैं। पुलिस जब वहां पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस को देखते ही उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने काउंटर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश को घायल हुए थे। घटना देर रात 3:00 बजे की है। पुलिस के मुताबिक इस फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हुए हैं। जिनको इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी बदमाश बीते दिन हुई परदेसीपुरा इलाके में बैंक लूट घटना में शामिल थे। जिसमे बैंक लूट के करीबन 3 लाख रूपए भी बरामद किये गए। इस भिड़ंत में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जिसमे बैंक लूट के करीबन 3 लाख रूपए भी बरामद किये गए। इस भिड़ंत में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। वहीँ इस घटना में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। जिसमे मुख्य आरोपी अंकुर चौकसे जिसका बैंक में खाता मौजूद है, खाते में ट्रांजैक्शन करता था। लेकिन रुपए की तंगी के कारण ही उसने बैंकलूट की घटना को अंजाम दिया।

बता दे कि पिछले दिनों इंदौर के परदेसीपुरा चौराहा स्थित एक्सिस बैंक पर लुटेरों ने धावा बोला था। बंदूक की नोक पर बेपरवाह लुटेरे छह लाख की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक तीन से चार बदमाश कैशियर से करीब 6 लाख रुपए लूटकर ले गए थे। जिसके बाद से फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews