हर काम जनता के विश्वास के साथ किया जाएगा, यूका मामले को लेकर कमिश्नर ने की प्रेस वार्ता, छह जनवरी को पेश होगी HC में स्टेटस रिपोर्ट

6 जनवरी को प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी  सरकार इस रिपोर्ट में अब तक उसके द्वारा किये गए हाईकोर्ट के निर्देश के पालन की जानकारी देगी इसके अलावा सरकार कोर्ट को जनभावना की भी जानकारी देगी उसके बाद कोर्ट जो आदेश देगा उसका पालन किया जायेगा। 
Indore Commissioner Deepak Singh's PC

Indore Commissioner Deepak Singh’s PC: यूनियन कार्बाइड के कचरे के पीथमपुर पहुँचने के बाद शुरू हुए विरोध के बीच आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा दिए गए सकारात्मक भरोसे के बाद इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह ने जन प्रतिनिधियों से संवाद किया, उनके साथ पुलिस महानिरीक्षक और इंदौर एवं धार जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे, कमिश्नर दीपक सिंह ने भरोसा दिलाया कि कोई भी काम जनता के विश्वास के साथ ही किया जायेगा, उन्होंने बताया कि 6 जनवरी की सरकार हाईकोर्ट में इसकी स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी साथ ही कोर्ट को जनभावना से भी अवगत कराएगी।

इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह ने आज शनिवार को धार एवं इंदौर के जन प्रतिनिधियों के साथ साथ पीथमपुर के जन प्रतिनिधियों से संवाद किया और उन्हें बताया कि यूनियन कार्बाइड के कचरे का परिवहन उच्च न्यायालय के आदेश के बाद ही किया गया है, सरकार ने हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए ही इसे भोपाल से पीथमपुर भेजा है।

6 जनवरी को HC में पेश होगी स्टेटस रिपोर्ट 

उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी  सरकार इस रिपोर्ट में अब तक उसके द्वारा किये गए हाईकोर्ट के निर्देश के पालन की जानकारी देगी इसके अलावा सरकार कोर्ट को जनभावना की भी जानकारी देगी उसके बाद कोर्ट जो आदेश देगा उसका पालन किया जायेगा।

शंका समाधान के लिए विशेषज्ञों से होगा संवाद  

कमिश्नर दीपक सिंह ने कहा बहुत से लोगों को चिंता है कि इंदौर और इसके आसपास के प्रयावरण, भू जल और निवासियों पर इसका विपरीत असर होगा तो हम इसके लिए विशेषज्ञ कंपनियां, केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड, विभिन्न संबंधित संस्थान, एक्सपर्ट एवं योग्य वैज्ञानिक वह व्यक्ति, उनके माध्यम से पीथमपुर की जनता और जनप्रतिनिधियों को वास्तविकता से अवगत कराने का प्रयास करेंगे।

कमिश्नर दीपक सिंह की अपील  

उन्होंने लोगों से कहा कि सरकार कभी भी आपके अहित के बारे में नहीं सोचेगी , इसलिए जो सबके लिए हितकर होगा वही काम किया जायेगा, उन्होंने अपील की कि किसी के बहकावे से बचें, अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, उन्होंने पीथमपुर के नागरिकों को धन्यवाद दिया, कमिश्नर दीपक सिंह ने कहा सरकार ने इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से लिया है।

उन्होंने कहा जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा संवाद स्थापित किए गए हैं, लॉ एंड ऑर्डर की की स्थिति पूरी तरह सामान्य है, यह संवाद लगातार जनता के साथ जारी रहेगा, आगे का कार्य मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार जनता को विश्वास में लेकर पारदर्शिता से ही किया जाएगा।

धार से मोहम्मद अंसार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews