MP News : शिवराज का मास्टरस्ट्रोक, 76 लाख किसानों का बीमा प्रीमियम सरकार भरेगी

shivraj singh chouhan

Shivraj government’s big scheme for farmers : गेम चेंजर लाडली बहना योजना के बाद शिवराज सरकार किसानों के लिए एक और बड़ी योजना लेकर आ रही है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने इंदौर में कहा कि सरकार 76 लाख छोटे किसानों की फसल का बीमा करवाकर उन्हें सुरक्षा कवच देने जा रही है।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में 1 करोड़ 3 हजार किसान है। जिसमें से 48 लाख किसान एक हेक्टेयर के सीमांत किसान है यानी कि 0 से ढाई एकड़ तक के। वहीं 28 लाख किसान ढाई एकड़ से लेकर 5 एकड़ तक के हैं और 25 एकड़ से ऊपर के 63 हजार किसान हैं। अभी तक प्रदेश मे 24 लाख 37 हजार किसानों का बीमा हुआ है। ऐसे में देखा जाए तो 25% किसानों की फसलों का ही बीमा हुआ है और 75% किसान वंचित रह गए है। ये वो 76 लाख किसान हैं, जो 5 एकड़ से कम के सीमांत वाले हैं। अब इन्हें भी सरकार फसल का सुरक्षा कवच देने जा रही है। इन किसानों का बीमा प्रीमियम शिवराज सरकार भरेगी।

कमल पटेल ने बताया कि अब इन  76 लाख किसानों की खरीफ की फसल की 2 प्रतिशत प्रीमियम राशि और रबी की फसल की डेढ़ प्रतिशत प्रीमियम राशि सरकार भरेगी। इसके निर्देश कृषि विभाग को दे दिए गए है। कृषि मंत्री ने कहा कि यह देश के किसानों के लिए कहीं नहीं हुआ है जो मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार करने जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”817911326″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews