
इंदौर, आकाश धौलपुरे। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी क्राइम (Crime) की केपिटल न बने इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग अलर्ट पर है। बता दे कि इंदौर (Indore) और भोपाल (Bhopal) में पुलिस कमिश्नरी लागू है लिहाजा, प्रदेश के दोनों शहरों पर सरकार की नजर है। इसी के चलते मध्यप्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना (DGP Sudhir Saxena) तीन दिवसीय इंदौर दौरे पर आ रहे है। बता दे किमध्य मध्यप्रदेश प्रदेश के डीजीपी बनने के बाद सुधीर सक्सेना का इंदौर में पहला दौरा होगा। ऐसे में डीजीपी के दौरे को लेकर इंदौर पुलिस द्वारा तैयारियां की जा रही है।
यह भी पढ़े…Gwalior News : टेम्पो में चोरी करने वाली महिला गैंग पकड़ी, 10 लाख का सामान बरामद
बताया जा रहा है कि डीजीपी सुधीर सक्सेना (DGP Sudhir Saxena),इंदौर पहुंचने के बाद सबसे पहले पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे साथ ही डीजीपी सुधीर सक्सेना इंदौर के किसी भी थाने का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं। इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारि मिश्र ने बताया कि मुख्य तौर कमिशनेट अधिकारियो का एक समान प्रजेंटेशन हो और वही इंदौर के अपराधों, नवाचार और कानून व्यवस्था और वर्तमान के अपराधों के रिकॉर्ड को लेकर पुलिस महानिदेशक समीक्षा करेंगे।
यह भी पढ़े…लव जिहाद – पति आसिफ की याचिका पर हाईकोर्ट ने डिंडोरी कलेक्टर, SP और SDM को नोटिस किया जारी
उन्होंने बताया कि पीटीएस, आरपीटीएएस, बटालियन सहित पुलिस की अन्य इकाइयों के साथ बैठक होगी और पुलिस महानिदेशक समीक्षा करेंगे। वही उन्होंने बताया कि डीजीपी ग्राउंड स्तर से लेकर किसी भी थाने का औचक निरीक्षण कर अपराधों की स्थिति और डेटा की भी वो जांच कर सकते है। लिहाजा, हर थाने को निर्देशित किया गया है कि वो सभी जानकारी अपडेट रखे ताकि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वो सही डेटा उप्लब्ध करा सके। वही इंदौर पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि इंदौर पुलिस हमेशा तैयार रहती है क्योंकि आकस्मिक स्थिति के लिए पुलिस हमेशा तैयार रहती है और जब डीजीपी स्वयं मौजूद रहेंगे तो सभी को निर्देश भी गए है।
[dgv_vimeo_video id=”702839611″]
