
MP News : इंदौर एयरपोर्ट पर आज अनोखा और सुंदर नजारा देखने को मिला आमतौर पर तो एयरपोर्ट पर देश विदेश जाने वाले यात्री ही देखने को मिलते हैं लेकिन आज मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आगर मालवा के 32 तीर्थ यात्रियों को शिरडी के लिए तीर्थ करने के लिए रवाना हुआ। इससे पहले एयरपोर्ट पर जमकर ढोल नगाड़े पर बुजुर्ग तीर्थयात्री थिरकते नजर आए।
वहीं दूसरी ओर प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर भी पहुंची और उन्होंने तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया और इस मौके पर तीर्थ यात्रियों के साथ मंगल गीत गाए मुख्यमंत्री की इस पहल को उन्होंने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री की बुजुर्गों के प्रति संवेदना है और प्रदेश के लिए यह अनोखी पहल है। वहीं दूसरी और तीर्थ पर जाने वाले बुजुर्ग भी काफी उत्साहित है कि वह पहली बात हवाई यात्रा से तीर्थ को जा रहे हैं तीर्थ यात्रियों ने मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और आशीर्वाद दिया कि वह सदैव मुख्यमंत्री बने रहें और जुग जुग जिए।
[dgv_vimeo_video id=”829437477″]
[dgv_vimeo_video id=”829439606″]
[dgv_vimeo_video id=”829441862″]
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हवाई जहाज द्वारा इंदौर से शिर्डी जा रहे आगर मालवा के 32 तीर्थ यात्रियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हवाई जहाज द्वारा श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा करवाने वाला मध्यप्रदेश पहला प्रदेश है।
[dgv_vimeo_video id=”829438945″]
इंदौर से शिरडी हवाई जहाज द्वारा जाने वाले यात्रियों को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने तीर्थ दर्शन योजना को बंद कर दिया था। अब मध्य प्रदेश सरकार ने योजना में नए आयाम जोड़े हैं। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज से यात्रा करने का पात्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति की जीवन की एक बड़ी इच्छा होती है तीर्थ दर्शन। भौतिक सुख के साथ आध्यात्मिक प्रगति भी आवश्यक है। मध्य प्रदेश सरकार रेल यात्रा द्वारा तीर्थ दर्शन करवाती थी। अब हवाई जहाज से यात्री विभिन्न स्थानों पर जा रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”829442252″]
[dgv_vimeo_video id=”829443637″]
[dgv_vimeo_video id=”829442737″]
इंदौर एयरपोर्ट पर तीर्थयात्रियों के रवाना होने के अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी एयरपोर्ट डायरेक्टर सी वी रवींद्रन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अजय देव शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”829438619″]
