MP News : बीजेपी नेता भंवर सिंह शेखावत के बगावती तेवर, कहा ‘सिंधिया के आने के बाद खोखली हो गई पार्टी’

MP News : बीजेपी नेता भंवर सिंह शेखावत के बगावती तेवर, कहा ‘सिंधिया के आने के बाद खोखली हो गई पार्टी’

Rebellious attitude of Bhanwar Singh Shekhawat : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत की अपनी ही पार्टी से अदावत लगातार देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की खराब हालत के लिए सिंधिया जिम्मेदार हैं और बीजेपी में अब जमीनी कार्यकर्ता और असली भाजपा नेताओं की पूछ परख खत्म हो गई है।

भंवर सिंह शेखावत अपनी ही पार्टी के द्वारा तवज्जो नहीं मिलने को लेकर इन दिनों काफी व्यथित नजर आ रहे हैं। वे लगातार अपनी पार्टी को कह रहे हैं कि कांग्रेसियों के आने के बाद बीजेपी की स्थिति खराब हुई है। वहीं दीपक जोशी के नाराजगी को लेकर कहा कि उन्होने भी लगातार अपनी व्यथा बताने की कोशिश की, लेकिन पार्टी में किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। अब उनका जो भी निर्णय है वो उनका अपना है। वो फिर सही है या गलत, दीपक जोशी जानें।

वहीं बदनावर सीट से राज्यवर्धन दत्तीगांव के चुनाव को लेकर शेखावत ने भविष्यवाणी की कि वह 110% अगला चुनाव हारेंगे। उन्होने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी में इसी तरह चलता रहा तो आने वाला समय बीजेपी के लिए मध्यप्रदेश में मुश्किल होगा। यदि सिंधिया के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाई गई होती तो आज भारतीय जनता पार्टी की स्थिति बहुत मजबूत स्थिति में होती। उन्होने कहा कि सिंधिया के आने के बाद बीजेपी की जमीन खोखली हो गई, सिद्धांत छूट गए। इससे पहले कभी बीजेपी नेताओं पर इतने भ्रष्टाचार के आरोप नहीं सुने, लेकिन सिंधिया जी के साथ जो लोग आए हैं उन्होने खुलेआम लूट मचा रखी है। उन्होने कहा कि बीजेपी में कांग्रेसियों के आने से जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। बाहर से आए कांग्रेसियों ने पार्टी के अंदर पार्टी बना ली है और इसके बाद प्रदेश में बीजेपी के राह मुश्किल दिख रह रही है। इतना ही नहीं, वे ये तक कह गए कि पिछले चुनाव में बीजेपी की हार का कारण खुद बीजेपी के नेता थे। इस तरह एक बार फिर उनके बगावती बोल सुनने को मिले हैं।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”824033796″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews