
इंदौर, आकाश धौलपुरे। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) सोमवार को इंदौर (indore) पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत कर अहम मुद्दों पर सरकार के रुख को साफ किया। उन्होंने खरगोन हिंसा मामले को लेकर कहा कि खरगोन (Khargone) में स्थिति धीरे – धीरे सामान्य हो रही है। इसी के चलते खरगोन में दिन का कर्फ्यू (Curfew) हटा दिया गया है लेकिन एतियाहत के तौर पर फिलहाल रात का कर्फ्यू खरगोन में जारी रहेगा।
यह भी पढ़े…शिवराज मामा का चला बुलडोजर, दर्जनों अतिक्रमण दुकानों को हटाया
आपको बता दें कि वही स्थितियां ठीक होने के बाद रात का कर्फ्यू हटा दिया जाएगा। वही हनुमान चालीसा को लेकर महाराष्ट्र में हो रहे विवाद को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार डग मग हो रही है और वहां वो लोग अपनी सरकार को संभाले।
[dgv_vimeo_video id=”702916173″]
यह भी पढ़े…Vastu: बाथरूम में इन गलतियों से उत्पन्न होते हैं वास्तु दोष, जाने निवारण के उपाय
इधर, इंदौर में भगवान परशुराम की यात्रा की अनुमति को लेकर उपजे सवाल के जबाव में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैंने जिलाधीश इंदौर और पुलिस कमिश्नर इंदौर से बात की है ताकि पूरी व्यवस्था लगे और जुलूस निकाला जाएगा। वही खरगोन हिंसा के दौरान घायल शिवम से मिलने को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि वो उन्हें देखने जाएंगे और वो होंगे तो उनसे मिलूंगा।
[dgv_vimeo_video id=”702916380″]
