MP PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी का BJP पर हमला, बोले- 1 लाख नहीं केवल 336 कांग्रेस नेता शामिल हुए

Jitu Patwari

Jitu Patwari’s attack on BJP : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MP PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने BJP के एक लाख नेताओं के भाजपा ज्वाइन करने के दावे पर तंज कसा है उन्होंने कहा कि भाजपा का सोशल मीडिया एकाउंट हमने चैक कराया उसमें केवल 336 नेताओं की ज्वाइन करने की बात हैं, भाजपा भ्रम फैलाती है पाखंड करती है।

जीतू पटवारी बोले भ्रम और झूठ की राजनीति करती है BJP

इंदौर के राऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया के बात करते हुए भाजपा पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ भ्रम और झूठ की राजनीति करती है पाखंड करती है और कांग्रेस नेताओं के ज्वाइन करने के आंकड़े में भी ऐसा ही कर रही है।

एक लाख लोगों की जॉइनिंग पर ली चुटकी 

उन्होंने दावा किया कि हमने भाजपा को सोशल मीडिया एकाउंट चैक कराया उसमें केवल 336 नए लोगों के ज्वाइन करने की बात है, जिस हॉल में 100 की बैठने की जगह होती है वहां कहते हैं 5000 लोग ज्वाइन कर रहे हैं ये सब झूठ और भ्रम की राजनीति भाजपा करती है, आज एक लाख की बात की है वो कहाँ हैं बताएं तो?

बताया कौन लोग छोड़कर जा रहे कांग्रेस 

जीतू पटवारी ने कहा कि जिन लोगों को अपने भविष्य को लेकर डर है, जो लोग खदानों को रोयल्टी नहीं देते कुछ लोग परिवहन का धंधा करते हैं, जिन लोगों को सरकार से डर वो तो भाजपा में जायेंगी है तो मुबारक हो उन्हें लेकिन जो सच्चा कार्यकर्ता है वो हमरे साथ है यदि उसमें से कोई जता है तो दुःख होगा।

[dgv_vimeo_video id=”931490844″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews