MP में गरीबों को दिए जाने वाला राशन जा रहा था गुजरात, ट्रक में भरा गेहूं चावल जब्त

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अनाज की कालाबाजारी रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं, इसका परिणाम ये हुआ है कि प्रशासन के साथ साथ जनता भी जागरूक हो रही है।
Indore News

राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं बावजूद इसके शातिर माफिया चोरी छिपे गरीबों को दिए जाने वाला अनाज खरीद कर उसे प्रदेश के बाहर भेज रहा है, इंदौर एमआईसी सदस्य ने एक ऐसा ही ट्रक पकड़ा जिसमें गेहूं और चावल भरा हुआ था जिसे गुजरात ले जाया जा रहा था।

इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में राशन का अनाज अवैध तरीके से बेचने का मामला सामने आया है, यह राशन एक छोटे ट्रक में भरकर ले जाया जा रहा था, सूचना मिलने पर एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा मामा ने रेती मंडी चौराहे पर वाहन रुकवाया और चेक करने पर उसमें से 200 बोरी गेहूं और चावल भरे मिले, मनीष शर्मा ने इसकी सूचना पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने राशन को जब्त किया और ड्राइवर को पकड़कर पूछताछ की जा रही है, पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

पार्षद मनीष शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हम इस तरह की कार्यवाही लगातार करते हैं हमारी टीम के लोग माफिया पर नजर रखते हैं और गरीबों का राशन खाने वालों को पुलिस से पकड़ाकर जेल भिजवाते हैं, उन्होंने बताया कि उन्हें एक बार फिर सूचना मिली कि गरीबों का राशन कालाबाजारी के लिए भिजवाया जा रहा है तो उन्होंने तत्काल एक्शन लिया।

ट्रक में भरे थे 200 बोरी गेहूं और चावल, जा रहा था गुजरात  

उन्होंने बताया कि जब ट्रक को रोका और उसका तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें गेहूं और चावल के बोरे भरे थे, ड्राइवर से पूछताछ करने पर उसने बताया कि इसमें 200 बोरी हैं जिसे वो गुजरात लेकर जा रहा है, मनीष शर्मा ने तत्काल खाद्य विभाग के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को सूचित किया जिसके बाद उन्होंने वैधानिक कार्यवाही की।

सूचना देने वालों को भेजते हैं प्रभु श्रीराम के दर्शनों के लिए 

उन्होंने कहा मध्य प्रदेश के गरीबों को दिया जाने वाला राशन हम बाहर नहीं जाने देंगे ये हमारा संकल्प है, इसलिए हम लगातार इसपर नजर रखते है अब तक हम 45 ऐसी कार्रवाई कर चुके हैं, उन्होंने बताया कि हम ऐसी सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखते हैं और इनाम के तौर पर उन्हें अयोध्या जी भी भेजते हैं, जिन्होंने अभी हमें सूचना दी उन्हें भी अयोध्या जी प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए भेजेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1102749732″]

[dgv_vimeo_video id=”1102749940″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews