MP Public Transport: इंदौर में सितंबर में होगा यात्री परिवहन विजन समिट-2026, भविष्य की परिवहन व्यवस्था पर बनेगा रोडमैप

इंदौर देश के यात्री परिवहन क्षेत्र का सबसे बड़ा विचार मंच बनेगा। 11-12 सितम्बर को मध्यप्रदेश यात्री परिवहन विजन समिट-2026 होने जा रहा है जो स्मार्ट परिवहन की नई दिशा तय करेगा।
MP CM Dr. Mohan Yadav

मध्यप्रदेश के इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 11 और 12 सितंबर 2026 को ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का आयोजन किया जाएगा। मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुरक्षित, हरित और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस दो दिवसीय समिट का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।

इसमें देशभर के नीति-निर्माता, परिवहन विशेषज्ञ, उद्योग जगत और निवेशक आएंगे जो भविष्य की मोबिलिटी का रोडमैप तैयार करेंगे। समिट में मुख्यमंत्री मोहन यादव ‘मध्य प्रदेश मोबिलिटी विजन-2030’ पेश करने के साथ नई परिवहन नीति और ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना’ का विजन भी साझा करेंगे।

समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित रूट प्लानिंग, डिजिटल टिकटिंग, ऑटोमेटेड किराया संग्रह प्रणाली, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) और इलेक्ट्रिक बसों (ई-मोबिलिटी) को बढ़ावा देने पर मंथन होगा। सुगम परिवहन सेवा योजना’ के तहत सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के माध्यम से बस संचालन बढ़ाने और निजी निवेश आकर्षित करने पर विशेष चर्चा होगी।

इससे पीपीपी मॉडल को गति, हरित परिवहन में निवेश और रोजगार के नए अवसरों का रास्ता खुलने की उम्मीद है।  केंद्र सरकार की योजनाओं एवं निजी क्षेत्र की भागीदारी से रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों का भी सृजन हो सकता है।

​दो दिवसीय रूपरेखा

  • पहला दिन (11 सितंबर): उद्घाटन सत्र, तकनीकी सत्र, उद्योग प्रदर्शनी, पैनल चर्चा, नेटवर्किंग सेशन और स्मारिका का विमोचन।
  • ​दूसरा दिन (12 सितंबर): प्रतिनिधियों को उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन और सांस्कृतिक भ्रमण कराया जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews