
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को मिथिला की हृदय स्थली तथा उत्तर बिहार की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा के बीच नए ट्रेन चलने की मांग ने एक बार फिर तेजी पकड़ चुका है। बता दें कि यह मांग यात्रियों की सुविधा और समय पर पहुंचने के लिए नई रेल सेवा की आवश्यकता को देखते हुए किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में जनसंचार बेहतर बनेगा। नई रेल सेवाएं यात्रियों के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने, पर्यटन को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहित करने में भी मददगार होगी।

रेल मंत्री को लिखा पत्र
शहर में रहने वाले अप्रवासी उत्तर बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के चिर प्रतीक्षित मांग का संज्ञान लेते हुए स्थानीय सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बिहार के लोग काम के सिलसिले में यहां निवास करते हैं। इंदौर से दरभंगा तक सीधी ट्रेन सेवा नहीं होने से इन्हें अपने गृह नगर तक पहुँचने में काफी असुविधा होती है। लालवानी ने पत्र के माध्यम से केंद्रीय रेल मंत्री से मांग किया है कि जिले में बिहार के लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इंदौर से दरभंगा तक सीधी ट्रेन चलाया जाए।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

