MP: इंदौर नारकोटिक्स विभाग का सख्त एक्शन, इटारसी के होटल में मारा छापा, 100 करोड़ की नशीली पदार्थ जब्त

indore

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। MP News:- मध्यप्रदेश के इटारसी से बड़ी खबर सामने आई है। इंदौर नारकोटिक्स विभाग ने सख्त कारवाई करते हुए नर्मदपुरम के इटारसी शहर के होटल में छापा और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भी जब्त किए। दरअसल, सूत्रों से मिली जानकारी के बाद नारकोटिक्स डिपार्ट्मन्टमेंट ने इटारसी के जय स्तम्भ चौक के पास स्थित होटल में छापा मारा, होटल का नाम सूर्या होटल बताया जा रहा है। टीम ने स्थान पर पहुंचते ही छानबिन शुरू कर दी, जिसके बाद वहाँ से उन्हें 21 किलो नशीली पदार्थ मिली।

यह भी पढ़े… Royal Enfield ने की भारत में बनी दो बाइक मलेशिया में की लॉन्च, अब दूसरे देश में भी छाएगा बाइक का जादू

सूत्रों का कहना है की यह एमडी ड्रग्स है। इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है। इस दौरान पुलिस को घटना स्थान से तीन नाइजिरीयन लड़कियां भी मिली है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को भी अपनी हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। सूत्रों की माने तो ड्रग्स की खेप बाहर सप्लाइ की जा रही थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews