MP Weather: 48 घंटे में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरा-बादल और बारिश के आसार, जानें IMD का नया अपडेट

मंगलवार को हल्का कोहरा छाने की संभावना है लेकिन वातावरण में नमी के चलते बुधवार को बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
MP Weather

MP Weather Report Today : मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। अगले 48 घंटों में बर्फीली हवाओं के साथ कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा। वही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश की भी संभावना जताई गई है।दिन-रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है।

एमपी मौसम विभाग की मानें वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके आसपास द्रोणिका, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में एक चक्रवात और ईरान के पास एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम भी बना हुआ है। इन सब परिस्थियों के कारण हवाओं का रुख पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हो गया है। मंगलवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ने से दिन व रात के तापमान में वृद्धि होगी। इस दौरान बादल छाने और बारिश का भी अनुमान है।

मंगलवार बुधवार को बादल बारिश कोहरा

ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जैसे जिलों में मध्यम कोहरे छाया रहेगा।अगले 48 घंटों में ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश के भी संकेत है। बुधवार को वातावरण में नमी बढ़ने से निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा। ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, मुरैना, भिंड में हल्की बारिश भी हो सकती है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का ताजा हाल

  • मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क बना रहा।
  • बैतूल, भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नौगांव, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, मलाजखंड और उमरिया में तापमान बढ़ा।
  • बैतूल, धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, खजुराहो, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सागर, सतना, सीधी, टीकमगढ़ और उमरिया के न्यूनतम तापमान में उछाल।
  • मंडला जिले की रात सबसे ठंडी रही। यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज हुआ।कल्याणपुर (शहडोल) में 5.1 डिग्री, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 6.5 डिग्री, मलाजखंड (बालाघाट) में 6.9 डिग्री और उमरिया में 7.4 डिग्री दर्ज किया गया।

फरवरी में ठंड होगी कम, मार्च से चढ़ेगा पारा

फरवरी अंत तक ठंड का असर बना रहेगा लेकिन मार्च के पहले सप्ताह से मौसम शुष्क होने लगेगा। मौसम के साफ होते ही तापमान बढ़ने लगेगा और गर्मी का अहसास होने लगेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews