MP Weather : आज से फिर बदलेगा मौसम, 30 जिलों में कोहरे का अलर्ट, कड़ाके की ठंड और शीतलहर, जानें IMD का नया अपडेट

अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने का अनुमान है, इसके प्रभाव से 1 जनवरी से कड़ाके की सर्दी, शीतलहर और कोहरा का दौर फिर शुरू हो जाएगा। आज 30 और 31 दिसंबर को भी प्रदेश के कई शहरों में सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहेगा।
mp weather

MP Weather 30 December 2024: पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने और हवाओं का रुख बदलते ही बादल बारिश का दौर थम गया है। आज सोमवार से प्रदेश में तापमान में गिरावट ,कोहरा और ठंड का असर तेज होने का अनुमान है।आज 30-35 जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने जनवरी से शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई है। इसका ज्यादा असर उज्जैन और ग्वालियर-चंबल में देखने को मिलेगा। रात के तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इधर, 3 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुंचने के संकेत है, इसका मध्य प्रदेश में भी असर देखने को मिलेगा।

30 दिसंबर को इन जिलों में छाएगा कोहरा

आज सोमवार को मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

जनवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

30 दिसंबर से जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर संभाग में कोहरा और 30 और 31 दिसंबर को ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा । वही 1 जनवरी से प्रदेश में शीतलहर चलेगी ।अनुमान है कि जनवरी में 20 से 22 दिन तक शीतलहर और कोल्ड डे का असर देखने को मिल सकता है।

एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान

पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होकर उत्तर-पश्चिमी यूपी में चक्रवात के रूप में मौजूद है। पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास भी एक प्रेरित चक्रवात सक्रिय है, जिससे क्षेत्रीय मौसम प्रभावित हो रहा है।अगले 3 दिन में रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी। हालांकि दिन के समय में पारा बढ़ेगा। विशेष रूप से भोपाल, ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के जिलों में सोमवार को कोहरा रहने की संभावना है। 3 जनवरी से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • नीमच के मरूखेड़ा शहर की रात सबसे ठंडी रही। यहां पारा 8.6 डिग्री दर्ज हुआ।
  • प्रदेश के भोपाल, इंदौर , ग्वालियर , निवाड़ी, जबलपुर, रीवा, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर, भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों के दिन और रात के तापमान में गिरावट ।
  • राजगढ़, मंडला, टीकमगढ़, रतलाम, उमरिया, खंडवा और गुना में भी पारा 15 डिग्री से कम ही दर्ज किया गया।
  • भोपाल में 16.8 डिग्री, इंदौर में 15.4 डिग्री, ग्वालियर में 14.6 डिग्री, उज्जैन में 14.5 डिग्री और जबलपुर में 14.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews