
MP Weather Update Today: हवा का रूख बदलते ही मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है। दिन में तापमान बढ़ने लगा है लेकिन रात में ठंडक का अहसास हो रहा है। आज बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है हालांकि कहीं कहीं कोहरा, बादल और बूंदाबंदी की स्थिति बन सकती है।
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, मुरैना, भिंड में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 1-2 दिनों तक तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने के बाद 24 जनवरी से दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
क्या कहता है एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान
- एमपी मौसम विभाग के मुताबिक अफगानिस्तान और पाकिस्तान समेत जम्मू कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान की तरफ एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है, इन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बदल गया है और पहाड़ों से ठंडी हवाएं भी आना बंद हो गई है, ऐसे में आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। कहीं कहीं कोहरा और बूंदाबांदी हो सकती है।
- 23 जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा। कोहरे या बारिश का अलर्ट नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 24 जनवरी से उत्तरी हवाओं के असर से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है जिससे शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।
पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल
- प्रदेश में सबसे कम 6.2 डिग्री तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी
- रीवा, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और शहडोल संभागों के तापमान में उछाल।
- भोपाल, इंदौर, उज्जैन और शहडोल संभाग के जिलों को छोड़कर सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं।
- ग्वालियर, मुरैना, खजुराहो इंदौर में हल्के से मध्यम कोहरा छाया।
- सबसे कम दृश्यता ग्वालियर में 400 मी से कम दर्ज।
- नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी शहर की रात सबसे ठंडी । पारा 6.2 डिग्री दर्ज हुआ।
- कल्याणपुर (शहडोल) में 7.5 डिग्री, मंडला में 8.5 डिग्री, गिरवर (शाजापुर) में 8.6 डिग्री और राजगढ़ में 9.2 डिग्री दर्ज।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

