MPPSC ने घोषित की तारीख, इस दिन होंगे असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिक्स के इंटरव्यू, पढ़ें खबर

MPPSC सूत्रों के मुताबिक अगस्त के अंत से सितम्बर तक शेष बचे विषयों के लिए लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के इंटरव्यू कर लिए जायेंगे, लेकिन बड़ा सवाल है कि आने वाले महीने में कई त्यौहार हैं जो इसमें व्यवधान डाल सकते हैं। 
MPPSC

MPPSC

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानि MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिक्स के इंटरव्यू की तारीख घोषित कर दी है, एमपीपीएससी के मुताबिक सहायक प्राध्यापक (भौतिक शास्त्र) परीक्षा 2022 के साक्षात्कार 28 अगस्त 2025 को  आयोजित किये जायेंगे।

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित सरकारी कॉलेजों में सैंकड़ों की संख्या में सहायक प्राध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं जिन्हें भरने की प्रक्रिया जारी है, हालाँकि ये प्रक्रिया इतनी धीमी है कि 2022 में हुई सभी परीक्षाओं में चयनित उम्मीदवारों के इंटरव्यू पूरे नहीं हो पाए हैं यानि अभी भी कई विषय के अभ्यर्थी इंटरव्यू का इन्तजार कर रहे हैं।

28 अगस्त को असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिक्स के इंटरव्यू 

इस बीच भौतिक शास्त्र विषय के लिए हुई सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 में चयनित उम्मीदवारों के इंटरव्यू की तारीख लोक सेवा आयोग ने घोषित कर दी है, MPPSC के मुताबिक इंटरव्यू 28 अगस्त 2025 को आयोजित किये जायेंगे, योग्य अभ्यर्थी साक्षात्कार (interview letter) पर आयोग की अधिकृत वेबसाईट www.mppsc.mp.gov.in से 22 अगस्त से डाउनलोड कर सकते हैं।

115 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार

आपको बात दें सहायक प्राध्यापक (भौतिक शास्त्र ) परीक्षा 2022 का आयोजन कुल 115 पदों को भरने के लिए किया गया था इसमें अनारक्षित पद 19, SC के 9, ST के 77, OBC के 7 और EWS के 3 पद शामिल हैं, लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि इंटरव्यू वाले दिन 10 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है।

5 विषयों के अभ्यर्थियों को अभी भी इंतजार 

उल्लेखनीय है कि लोक सेवा आयोग ने पिछले वर्षों में 35 विषयों में सहायक प्राध्यापक के लिए परीक्षा का आयोजन किया है इनमें करीब 1669 पदों एक विरुद्ध 40 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए हैं । लिखित परीक्षा के आयोजनों के बाद अभी तक 29 विषयों में इंटरव्यू हो पाए हैं जबकि शेष 5 विषय के अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तारीख का इन्तजार है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews