MPPSC अभ्यर्थियों का जंगी प्रदर्शन, मांगें नहीं जाने पर आमरण अनशन की दी चेतावनी, बोले- अपना हक़ लेकर रहेंगे

नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में ये अभ्यर्थी भंवरकुआं स्थित दीनदयाल उद्यान से पैदल मार्च करते हुए एमपीपीएससी मुख्यालय पहुंचे और फिर नारेबाजी करते हुए मुख्यालय का घेराव किया।
MPPSC candidates protest

MPPSC candidates protest: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग मुख्यालय पर बुधवार को सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में अभ्यर्थियों ने 2019 की मेंस परीक्षा की उत्तरपुस्तिका दिखाने, मार्कशीट जारी करने ओर अन्य परीक्षाओं में पदों की संख्या बढ़ाने सहित अन्य मांगें रखी। अभ्यर्थियों ने कहा ये आंदोलन अनिश्चितकालीन है यदि मांगें नहीं मनी गई तो कल से आमरण शुरू होगा हम अपना हक लेकर रहेंगे।   

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधी मांगों को लेकर सैंकड़ों अभ्यर्थियों ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में ये अभ्यर्थी भंवरकुआं स्थित दीनदयाल उद्यान से पैदल मार्च करते हुए एमपीपीएससी मुख्यालय पहुंचे और फिर नारेबाजी करते हुए मुख्यालय का घेराव किया।

इन मांगों के साथ किया आयोग कार्यालय का घेराव 

अभ्यर्थी 2019 की मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिका दिखाने, मार्कशीट जारी करने, ओर 87 प्रतिषत पर होल्ड किया है उस रिज़ल्ट को 100 प्रतिशत जारी करने, 2025 के निटिफिकेशन में 700 पदों पर भर्ती , राज्य सेवा व वन सेवा 2025 परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाने, 2023 राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी करने, सहायक प्राध्यापक सहित अन्य परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने और छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की तरह एमपीपीएससी में भी सुधार करने की मांग लेकर आए ।

पुलिस भर्ती नहीं निकलने पर सवाल 

प्रदर्शन में शामिल नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य  राधे जाट ने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार के पास इसे रोकने के लिए फ़ोर्स ही नहीं है,  उसके बाद भी  2017 से सरकार ने एसआई पद पर भर्ती नही निकाली।

आमरण अनशन की दी चेतावनी 

विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रदर्शन की जानकारी आयोग को दे दी गई है और आयोग ही अभ्यर्थियों से ज्ञापन लेगा। उधर अभ्यर्थियों ने कहा कि इस बार आंदोलन आर पार का है इसे छोटा न समझा जाये ये अनिश्चितकालीन है पूरे प्रदेश के अभ्यर्थी यहाँ हैं जो इंदौर में तैयारी करते है यदि आज हमारी मांग नहीं मानी गई तो कल से आमरण अनशन शुरू किया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”1040351027″]

[dgv_vimeo_video id=”1040351179″]

[dgv_vimeo_video id=”1040351573″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews